अपने पिता से आशीर्वाद लेकर बिहार की यात्रा पर निकले निशांत, जनता से सीधे करेंगे संवाद, बोले- यह मेरी पहली राजनीतिक यात्रा

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना से पश्चिम चंपारण के लिए अपनी पहली राजनीतिक 'सद्भाव यात्रा' शुरू की है।

अपने पिता से आशीर्वाद लेकर बिहार की यात्रा पर निकले निशांत, जनता से सीधे करेंगे संवाद, बोले- यह मेरी पहली राजनीतिक यात्रा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना से पश्चिम चंपारण के लिए अपनी पहली राजनीतिक 'सद्भाव यात्रा' शुरू की है। इसके लिए वे पटना से रवाना हो चुके हैं. निश्चय रथ पर सवार होकर निशांत कुमार बगहा के लिए निकले. लेकिन इससे पहले उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान जेडीयू ऑफिस के बाहर जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखी. वे एक विशेष 'निश्चय रथ' से यात्रा कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना और जनता से सीधे संवाद करना है। यह यात्रा वाल्मीकिनगर से शुरू होकर 4 महीने तक चलेगी।

पश्चिम चंपारण का वाल्मीकिनगर लंबे समय से जदयू की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब भी कोई नई यात्रा की शुरुआत की है, वह पश्चिम चंपरण से ही की हैं. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए निशांत कुमार ने भी यह कदम उठाएं और पिता की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं.

यह मेरी पहली राजनीतिक यात्रा-निशांत

निशांत यात्रा पर निकलने से पहले जेडीयू ऑफिस पहुंचे थे. इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए. यात्रा की शुरुआत से पहले निशांत कुमार ने कहा, आज से मेरी यात्रा की शुरुआत हो रही है. यह मेरी पहली राजनीतिक यात्रा है. महात्मा गांधी ने भी अपनी सत्याग्रह की शुरुआत चंपारण की धरती से ही शुरू की थी.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के छोटे-छोटे वर्कर से मैं संवाद करूंगा. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं की सेवा करूं. जो पिताजी ने किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाऊं. जनता की समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करूंगा. पिताजी से मैंने आशीर्वाद लिया है, उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया.

निशांत कुमार सड़क के रास्ते मार्ग के बेतिया पहुंचेंगे और वहां से वाल्मीकिनगर के लिए प्रस्थान करेंगे. इस दौरान उनके स्वागत को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले जौकटिया चौंक, बाजार समिति हरिवाटीका चौंक, बौद्ध सपूत नंदन गढ़ लौरिया, चौंतरवा, गांधीनगर चौंक, बगहा अनुमंडल कार्यालय, एसएसबी कैंप बगहा होते बाल्मीकिनगर तक पूरी तैयारी कर रखी हैं. वहीं पटना से निकलने के बाद सोनपुर में जगह जगह जेडीयू कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार का भव्य स्वागत किया....